नौहझील में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में विवाद, युवा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाए...
- 8h ago
धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध सप्लाई का पुलिस ने खुलासा किया है। करौली जिले की लांगरा थाना पुलिस ने मंडरायल कस्बे से हरिओम राजपूत को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 58 टोसेक्स कफ सिरप की बोतलें बरामद हुईं।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ये सिरप बाड़ी के गर्ल्स स्कूल के सामने स्थित जय अंबे मेडिकल स्टोर से खरीदता था। पुलिस के अनुसार, वह एक बोतल 260 रुपये में खरीदकर 600 रुपये में बेचता था।
आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक के बेटे हिमांशु सिंघल को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस की सूचना पर औषधि नियंत्रक टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, मेडिकल स्टोर से कफ सिरप की खरीद से संबंधित बिल या अन्य दस्तावेज नहीं मिले। पूछताछ में हिमांशु ने सिरप आगरा से खरीदने की बात बताई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित सप्लाई नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध सप्लाई का पुलिस ने खुलासा किया है। करौली जिले की लांगरा थाना पुलिस ने मंडरायल कस्बे से हरिओम राजपूत को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 58 टोसेक्स कफ सिरप की बोतलें बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ये सिरप बाड़ी के गर्ल्स स्कूल के सामने स्थित जय अंबे मेडिकल स्टोर से खरीदता था। पुलिस के अनुसार, वह एक बोतल 260 रुपये में खरीदकर 600 रुपये में बेचता था। आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक के बेटे हिमांशु सिंघल को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस की सूचना पर औषधि नियंत्रक टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल स्टोर से कफ सिरप की खरीद से संबंधित बिल या अन्य दस्तावेज नहीं मिले। पूछताछ में हिमांशु ने सिरप आगरा से खरीदने की बात बताई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित सप्लाई नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!