Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 17 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
260 में खरीदकर 600 में बेचता था नशे वाला कफ सिरप, मेडिकल स्टोर सील

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध सप्लाई का पुलिस ने खुलासा किया है। करौली जिले की लांगरा थाना पुलिस ने मंडरायल कस्बे से हरिओम राजपूत को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 58 टोसेक्स कफ सिरप की बोतलें बरामद हुईं।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ये सिरप बाड़ी के गर्ल्स स्कूल के सामने स्थित जय अंबे मेडिकल स्टोर से खरीदता था। पुलिस के अनुसार, वह एक बोतल 260 रुपये में खरीदकर 600 रुपये में बेचता था।

आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक के बेटे हिमांशु सिंघल को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस की सूचना पर औषधि नियंत्रक टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, मेडिकल स्टोर से कफ सिरप की खरीद से संबंधित बिल या अन्य दस्तावेज नहीं मिले। पूछताछ में हिमांशु ने सिरप आगरा से खरीदने की बात बताई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित सप्लाई नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Previous News

नैनीताल की मॉल रोड को लेकर आर-पार की लड़ाई, स्वतंत्रता दिवस से अनिश्चितकालीन धरने पर व्यापारी नेता

Next News

बीरभूम के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत… सावन में दर्शन के लिए पहुंचे थे यात्री