हाथरस में सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि का जनसंवाद, जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
- 1h ago
अलीगढ़ में अवैध रूप से चल रही डग्गेमार बसों और बिना परमिट वाले वाहनों पर अब आरटीओ विभाग सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। जल्द ही शहर में इसको लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
शहर में नियमों के खिलाफ चल रहे डग्गेमार वाहनों की संख्या लगातार बढ़ने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अब तक ढिलाई के बाद मामला गंभीर होता देख प्रशासन और विभाग सक्रिय हो गया है।
एसपी ट्रैफिक के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम का गठन किया जा रहा है, जो जल्द ही शहरभर में विशेष अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत बिना अनुमति और तय मानकों का पालन न करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आरटीओ अधिकारी दीपक शाह ने साफ कहा है कि डग्गेमार बसों और अवैध वाहनों पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि नियम तोड़ने वाले वाहनों को जब्त किया जाएगा और संबंधित चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Link copied successfully!