सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 9h ago
उत्तर प्रदेश के कौशांबी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मोबाइल पर रील देखने के दौरान एक 17 वर्षीय किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। कान में इयरफोन लगे होने की वजह से उसे आती हुई ट्रेन की आवाज तक सुनाई नहीं दी।
कोखराज थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव के पास डीएफसी रेलवे लाइन पर 17 वर्षीय शनि ट्रैक पर बैठकर मोबाइल में रील देख रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसके कान में इयरफोन लगा था और उसका पूरा ध्यान मोबाइल स्क्रीन पर था।
इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन ट्रैक पर आ गई। लोगों ने आवाज लगाई और लोको पायलट ने भी हॉर्न बजाया, लेकिन किशोर को कुछ सुनाई नहीं दिया। देखते ही देखते वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक पर मोबाइल और इयरफोन के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर