Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 30 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रील का नशा बना मौत की वजह: कान में इयरफोन, ट्रैक पर बैठा 17 वर्षीय किशोर ट्रेन से कटा

उत्तर प्रदेश के कौशांबी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मोबाइल पर रील देखने के दौरान एक 17 वर्षीय किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। कान में इयरफोन लगे होने की वजह से उसे आती हुई ट्रेन की आवाज तक सुनाई नहीं दी।

कोखराज थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव के पास डीएफसी रेलवे लाइन पर 17 वर्षीय शनि ट्रैक पर बैठकर मोबाइल में रील देख रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसके कान में इयरफोन लगा था और उसका पूरा ध्यान मोबाइल स्क्रीन पर था।

इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन ट्रैक पर आ गई। लोगों ने आवाज लगाई और लोको पायलट ने भी हॉर्न बजाया, लेकिन किशोर को कुछ सुनाई नहीं दिया। देखते ही देखते वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक पर मोबाइल और इयरफोन के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous News

वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप घाट डूबे तो सड़क पर होने लगा अंतिम संस्कार

Next News

भाई को बचाने कुंड में कूदीं 3 बहनें, चारों की दर्दनाक मौत; रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदली