ताजमहल में जलाभिषेक की मांग पर अड़ीं हिंदू महासभा की महिला कार्यकर्ता, कांवड़ लेकर पहुंचीं तो पुलिस ने रोका

  • 74d Ago 267 Views


आगरा। सावन के पहले सोमवार पर ताजमहल को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया। अखिल भारत हिन्दू महासभा की 11 महिला कार्यकर्ता कांवड़ लेकर ताजमहल पहुंचीं और ताजमहल को ‘तेजोमहालय शिव मंदिर’ बताते हुए वहां जलाभिषेक करने की अनुमति मांगने लगीं।

सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए पुलिस ने महिला कार्यकर्ताओं को ताजमहल के पश्चिमी गेट से पहले ही रोक दिया। इसके बाद सभी को राजेश्वर मंदिर ले जाया गया, जहां उन्होंने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया।

हिन्दू महासभा की पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें ताजमहल में पूजा-अर्चना करने से रोका गया। संगठन का कहना है कि वह भविष्य में भी ताजमहल में जलाभिषेक की अपनी मांग जारी रखेगा।

वहीं, प्रशासन के अनुसार पूरी कार्रवाई सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई। घटनाक्रम के दौरान ताजमहल परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा तथा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now