5150 दीपों से जगमगाया मथुरा का अग्रसेन चौक, महाआरती कर महाराजा अग्रसेन को दी श्रद्धांजलि...
- 9h ago
चमोली। सिखों के पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुण्ड साहिब और पौराणिक श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। अंतिम अरदास, शबद-कीर्तन और सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच यात्रा का समापन हुआ। इस वर्ष 3,84,573 से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री हेमकुण्ड साहिब में मत्था टेका।
हिमालय में करीब 15 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित श्री हेमकुण्ड साहिब में कपाट बंद होने के अवसर पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे। इनमें पाकिस्तान से आया 40 सदस्यीय सिख श्रद्धालुओं का जत्था भी शामिल रहा। बर्फ से ढकी सप्तश्रृंग घाटी के बीच श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।
सुबह सुखमणी साहिब के पाठ और शबद-कीर्तन के साथ धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए। दोपहर में अंतिम अरदास की गई। इसके बाद हुक्मनामा लेकर गुरु ग्रंथ साहिब को पंज प्यारों की अगुवाई में सेना के बैंड की धुनों के बीच दीवान हॉल से सचखंड साहिब में सुशोभित किया गया। इसके साथ ही दोनों पवित्र स्थलों के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
इस वर्ष यात्रा के दौरान भारी बर्फबारी, बारिश, कड़ाके की ठंड और फिसलन भरे रास्तों जैसी चुनौतियां सामने आईं। इसके बावजूद चमोली पुलिस और एसडीआरएफ के जवान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवाजाही के लिए लगातार मुस्तैद रहे।
पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी की गई। दुर्गम रास्तों पर पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं की सहायता की और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित रास्ता पार कराने में सहयोग दिया।
यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस के सहयोग की गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने भी सराहना की। ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा और वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने प्रभारी निरीक्षक गोविंदघाट चित्रगुप्त सिंह तथा चौकी प्रभारी घांघरिया अमनदीप सिंह की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार जताया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के मैनेजर मोनू सिंह, ग्रंथी हामिद सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भी पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों के सेवाभाव, सहयोग और तत्परता की सराहना की।
आस्था, सेवा और समर्पण के साथ श्री हेमकुण्ड साहिब की इस वर्ष की यात्रा संपन्न हुई। अब श्रद्धालु अगले यात्रा सीजन में पवित्र धाम के कपाट खुलने का इंतजार करेंगे।
चमोली। सिखों के पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुण्ड साहिब और पौराणिक श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। अंतिम अरदास, शबद-कीर्तन और सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच यात्रा का समापन हुआ। इस वर्ष 3,84,573 से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री हेमकुण्ड साहिब में मत्था टेका। हिमालय में करीब 15 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित श्री हेमकुण्ड साहिब में कपाट बंद होने के अवसर पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे। इनमें पाकिस्तान से आया 40 सदस्यीय सिख श्रद्धालुओं का जत्था भी शामिल रहा। बर्फ से ढकी सप्तश्रृंग घाटी के बीच श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। सुबह सुखमणी साहिब के पाठ और शबद-कीर्तन के साथ धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए। दोपहर में अंतिम अरदास की गई। इसके बाद हुक्मनामा लेकर गुरु ग्रंथ साहिब को पंज प्यारों की अगुवाई में सेना के बैंड की धुनों के बीच दीवान हॉल से सचखंड साहिब में सुशोभित किया गया। इसके साथ ही दोनों पवित्र स्थलों के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष यात्रा के दौरान भारी बर्फबारी, बारिश, कड़ाके की ठंड और फिसलन भरे रास्तों जैसी चुनौतियां सामने आईं। इसके बावजूद चमोली पुलिस और एसडीआरएफ के जवान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवाजाही के लिए लगातार मुस्तैद रहे। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी की गई। दुर्गम रास्तों पर पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं की सहायता की और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित रास्ता पार कराने में सहयोग दिया। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस के सहयोग की गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने भी सराहना की। ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा और वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने प्रभारी निरीक्षक गोविंदघाट चित्रगुप्त सिंह तथा चौकी प्रभारी घांघरिया अमनदीप सिंह की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार जताया। इस अवसर पर ट्रस्ट के मैनेजर मोनू सिंह, ग्रंथी हामिद सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भी पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों के सेवाभाव, सहयोग और तत्परता की सराहना की। आस्था, सेवा और समर्पण के साथ श्री हेमकुण्ड साहिब की इस वर्ष की यात्रा संपन्न हुई। अब श्रद्धालु अगले यात्रा सीजन में पवित्र धाम के कपाट खुलने का इंतजार करेंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!