श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह केस: संशोधन प्रार्थना पत्र पर हिंदू पक्ष दाखिल करेगा आपत्ति, अगली सुनवाई...
- 9h ago
मध्य प्रदेश के रीवा में सिविल लाइन थाने के अंदर बीजेपी नेता और थाना प्रभारी के बीच तीखी बहस का मामला सामने आया है। कोरेक्स सिरप की कार्रवाई को लेकर शुरू हुआ विवाद थाने में जमकर नोकझोंक में बदल गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह ने कोरेक्स सिरप से जुड़े मामले में कार्रवाई की थी। इसी को लेकर बीजेपी नेता बंशीलाल साहू थाने पहुंचे, जहां दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाते और ऊंची आवाज़ में बहस करते दिखाई दे रहे हैं।
थाने के भीतर जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी के बीच हुई इस बहस ने कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक मर्यादा को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
मध्य प्रदेश के रीवा में सिविल लाइन थाने के अंदर बीजेपी नेता और थाना प्रभारी के बीच तीखी बहस का मामला सामने आया है। कोरेक्स सिरप की कार्रवाई को लेकर शुरू हुआ विवाद थाने में जमकर नोकझोंक में बदल गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह ने कोरेक्स सिरप से जुड़े मामले में कार्रवाई की थी। इसी को लेकर बीजेपी नेता बंशीलाल साहू थाने पहुंचे, जहां दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाते और ऊंची आवाज़ में बहस करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा है। फिलहाल वीडियो की जांच की जा रही है और पूरे घटनाक्रम पर वरिष्ठ अधिकारियों की नजर बनी हुई है थाने के भीतर जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी के बीच हुई इस बहस ने कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक मर्यादा को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!