रील बनाना पड़ा भारी! राप्ती नदी में डूबकर दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, परिवारों में कोहराम

  • 112d Ago 291 Views


उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में राप्ती नदी किनारे रील बनाना दो युवकों को भारी पड़ गया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के सीसई घाट पर शनिवार को सात दोस्त नहाने और सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने पहुंचे थे। इसी दौरान दो युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

बताया जा रहा है कि सभी युवक नदी में नहाते हुए मोबाइल से रील बना रहे थे। अचानक एक युवक गहरे पानी में फंस गया। उसे बचाने के लिए दूसरा दोस्त भी आगे बढ़ा, लेकिन दोनों नदी के तेज बहाव और गहराई में समा गए। साथियों ने शोर मचाकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले गए। मृतकों की पहचान सहजनवा क्षेत्र के रहने वाले युवकों के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और लोगों से अपील की है कि नदी, तालाब या अन्य जलाशयों में नहाते समय सावधानी बरतें तथा रील बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now