स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
महिला आयोग अध्यक्ष बनाए जाने की संभावनाओं के बीच बड़ामलहरा की पूर्व विधायक Rekha Yadav का विरोध तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला बीजेपी कार्यालय पहुंचकर उनके खिलाफ खुलकर विरोध दर्ज कराया।
पार्टी पदाधिकारियों ने रेखा यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे लंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर बड़ामलहरा क्षेत्र के बीजेपी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के नाम जिला अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है।
विरोध को और आगे बढ़ाते हुए कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भोपाल के लिए रवाना भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि रेखा यादव को महिला आयोग अध्यक्ष या किसी अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा के चलते पार्टी के भीतर असंतोष और विरोध तेजी से बढ़ रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर