राया में शराब के ठेके के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल, लाठी-डंडे लेकर पहुंचीं महिलाएं; दुकान बंद कराने की उठाई मांग

  • संवाददाता: पंकज गुप्ता
  • 1d Ago 103 Views


मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव सोनई में नगौड़ा मार्ग स्थित शराब की दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में लाठी-डंडे लेकर शराब के ठेके पर पहुंच गईं और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं के प्रदर्शन से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

महिलाओं का आरोप है कि शराब की दुकान के कारण नगौड़ा मार्ग से आने-जाने वाली महिलाओं और छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शराब के नशे में कुछ लोग महिलाओं और लड़कियों पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं, जिससे उन्हें इस मार्ग से गुजरने में असहजता महसूस होती है।

हंगामे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आबकारी विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। महिलाओं ने शराब की दुकान को बंद कराने या दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग रखी। पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद महिलाओं ने अपना विरोध समाप्त कर दिया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now