B R E A K I N G   N E W S : पुरी रथ यात्रा में बड़ा हादसा, भीड़ के दबाव में एक श्रद्धालु की मौत, कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

  • 44d Ago 262 Views


ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई, जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने मौके पर राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है।

रथ यात्रा में लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन के लिए उमड़े थे। इसी दौरान अत्यधिक भीड़ के दबाव से कई लोग बेहोश हो गए और अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि कई अन्य श्रद्धालुओं को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। राहत एवं बचाव दल और एंबुलेंस की मदद से प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

प्रशासन का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल व आपातकालीन सेवाओं को तैनात किया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि रथ यात्रा निर्धारित धार्मिक परंपराओं के अनुसार जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now