पत्रकार हत्याकांड में शामिल 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

  • 62 days ago
  • 293 views


हाथरस। पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी, थाना कोतवाली नगर और थाना सहपऊ की संयुक्त कार्रवाई में 25-25 हजार रुपये के इनामी दो आरोपी शौर्य भारद्वाज और कृष्णा को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की लोकेशन मिलने पर अलीगढ़-आगरा बाईपास स्थित नहरोई मार्ग के पास घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ कार्रवाई की। इस दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।

घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उनके पास से 315 बोर के दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है।

गौरतलब है कि 6 अप्रैल की रात पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा की हत्या मकान हड़पने की नीयत से की गई थी। इस मामले में 7 अप्रैल को हाथरस के थाना हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं। अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now