नौहझील में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में विवाद, युवा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाए...
- 9h ago
सागर मध्य प्रदेश के सागर में एक ऑटो ड्राइवर के घर से 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस एक हथियार की तस्वीर की जांच के सिलसिले में घर की तलाशी लेने पहुंची थी, लेकिन वहां बंद अलमारी से चार बैग में नोटों की गड्डियां बरामद हो गईं।
पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान एक अलमारी लॉक मिली, जिसकी चाबी परिवार के पास नहीं थी। नियमानुसार अलमारी खुलवाई गई तो अंदर एक के बाद एक चार बैग मिले। इनमें भारी मात्रा में नकदी रखी थी। शुरुआती गिनती में रकम 3 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई। एक बैग में ही करीब 1.33 करोड़ रुपये मिलने की बात सामने आई है।
इतनी बड़ी रकम की गिनती के लिए पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक करेंसी काउंटिंग मशीन मंगानी पड़ी। कार्रवाई दोपहर से शुरू होकर देर रात करीब 12 बजे तक चली। पूरी बरामदगी और नोटों की गिनती की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
करोड़ों की नकदी मिलने के बाद सबसे बड़ा सवाल रकम के मालिक को लेकर खड़ा हुआ है। परिवार ने पुलिस को बताया कि यह पैसा उनका नहीं है, बल्कि उनके रिश्तेदार रमेश अहिरवार का है। परिजनों के अनुसार रमेश अहिरवार करीब 8-9 महीने पहले यह रकम घर में रखकर गए थे और उन्हें भोपाल के चूना भट्टी इलाके में रहने वाला PWD इंजीनियर बताया जा रहा है।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम आखिर कहां से आई और इसे ऑटो ड्राइवर के घर में इतने लंबे समय से क्यों रखा गया था। रकम से जुड़े दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और अन्य प्रमाणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले की जानकारी संबंधित विभागों और एजेंसियों को देने की बात कही है, जिसके बाद आयकर और राजस्व विभाग समेत अन्य एजेंसियां भी जांच कर सकती हैं।
सागर मध्य प्रदेश के सागर में एक ऑटो ड्राइवर के घर से 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस एक हथियार की तस्वीर की जांच के सिलसिले में घर की तलाशी लेने पहुंची थी, लेकिन वहां बंद अलमारी से चार बैग में नोटों की गड्डियां बरामद हो गईं। पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान एक अलमारी लॉक मिली, जिसकी चाबी परिवार के पास नहीं थी। नियमानुसार अलमारी खुलवाई गई तो अंदर एक के बाद एक चार बैग मिले। इनमें भारी मात्रा में नकदी रखी थी। शुरुआती गिनती में रकम 3 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई। एक बैग में ही करीब 1.33 करोड़ रुपये मिलने की बात सामने आई है। इतनी बड़ी रकम की गिनती के लिए पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक करेंसी काउंटिंग मशीन मंगानी पड़ी। कार्रवाई दोपहर से शुरू होकर देर रात करीब 12 बजे तक चली। पूरी बरामदगी और नोटों की गिनती की वीडियोग्राफी भी कराई गई। करोड़ों की नकदी मिलने के बाद सबसे बड़ा सवाल रकम के मालिक को लेकर खड़ा हुआ है। परिवार ने पुलिस को बताया कि यह पैसा उनका नहीं है, बल्कि उनके रिश्तेदार रमेश अहिरवार का है। परिजनों के अनुसार रमेश अहिरवार करीब 8-9 महीने पहले यह रकम घर में रखकर गए थे और उन्हें भोपाल के चूना भट्टी इलाके में रहने वाला PWD इंजीनियर बताया जा रहा है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम आखिर कहां से आई और इसे ऑटो ड्राइवर के घर में इतने लंबे समय से क्यों रखा गया था। रकम से जुड़े दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और अन्य प्रमाणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले की जानकारी संबंधित विभागों और एजेंसियों को देने की बात कही है, जिसके बाद आयकर और राजस्व विभाग समेत अन्य एजेंसियां भी जांच कर सकती हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!