नौहझील पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

  • 1d Ago 90 Views


मथुरा में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना नौहझील की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को छेड़छाड़ की घटनाओं के प्रति जागरूक करते हुए तत्काल शिकायत करने की अपील की। साथ ही छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग और मार्गदर्शन की जानकारी भी दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में 18 अक्टूबर 2026 को थाना नौहझील की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को बसों, रास्तों तथा सार्वजनिक स्थलों पर मनचलों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की स्थिति में डरने के बजाय आवाज उठाने और तत्काल पुलिस से शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 और आपातकालीन पुलिस सेवा 112 सहित विभिन्न उपयोगी नंबरों की जानकारी दी। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। महिलाओं एवं बालिकाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए स्वयं नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।

अभियान के दौरान छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस योजना के अंतर्गत यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई, एनडीए और सीडीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से निःशुल्क कोचिंग और विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करना है, ताकि आर्थिक तंगी उनकी सफलता में बाधा न बने।

मिशन शक्ति के तहत नौहझील पुलिस का जागरूकता अभियान, महिला सुरक्षा के साथ छात्राओं को मिला करियर मार्गदर्शन का संदेश।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now