"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना

  • 33 days ago
  • 187 views


मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में नशे के खिलाफ बड़ा जनजागरूकता अभियान शुरू किया गया है। "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने के लिए जागरूकता रथ को रवाना किया गया।मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में बुधवार को स्टेडियम ग्राउंड से "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान का शुभारंभ किया गया। "हमारा है यही संदेश- नशा मुक्त हो मध्यप्रदेश" थीम पर आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

कलेक्टर रजनी सिंह ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है। इससे स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और सामाजिक जीवन पर गंभीर असर पड़ता है। उन्होंने बच्चों को जागरूकता फैलाने का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए इस अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने बताया कि 15 जुलाई से 30 जुलाई तक जिलेभर के स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सके।"नशा मुक्त मध्यप्रदेश का संकल्प, 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान शुरू"

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now