नागपुर के फार्महाउस में 40 मिनट तक धधकी भीषण आग, सब कुछ जलकर राख; बड़ा हादसा टला

  • 50d Ago 233 Views


नागपुर (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कोंढाली क्षेत्र स्थित एक फार्महाउस में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे फार्महाउस को अपनी चपेट में ले लिया और करीब 40 मिनट तक लगातार धधकती रही। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, आग फार्महाउस के टिन शेड और अंदर रखे फर्नीचर, घरेलू सामान तथा अन्य सामग्री तक फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस और दमकल विभाग ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now