गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 18h ago
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर हुए भीषण सड़क हादसे में हाथरस की 23 वर्षीय मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर छवि वार्ष्णेय तथा उनकी मां सारिका की मौत हो गई। परिवार महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उज्जैन जा रहा था, तभी उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में छवि के पिता, ड्राइवर और एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
एक बेहद दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के हाथरस से सामने आई है। महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जा रही 23 वर्षीय लोकप्रिय यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में उनकी मां सारिका ने भी दम तोड़ दिया, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स रखने वाली छवि के निधन से उनके प्रशंसकों और पूरे इलाके में शोक की लहर है।
जानकारी के मुताबिक हाथरस जंक्शन के महौखास गांव की रहने वाली छवि वार्ष्णेय सोमवार देर रात अपने माता-पिता, एक रिश्तेदार और ड्राइवर के साथ कार से उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुई थीं। मंगलवार सुबह आगर मालवा जिले के रामाखेड़ी गांव के पास उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर उनकी कार ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और छवि तथा उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई।
छवि वार्ष्णेय डिजिटल दुनिया का जाना-पहचाना नाम थीं। उन्होंने वर्ष 2021 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था, जहां वे डेली लाइफ व्लॉग्स और गेमिंग से जुड़े वीडियो बनाती थीं। उनके यूट्यूब पर सात लाख से अधिक सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर हुए भीषण सड़क हादसे में हाथरस की 23 वर्षीय मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर छवि वार्ष्णेय तथा उनकी मां सारिका की मौत हो गई। परिवार महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उज्जैन जा रहा था, तभी उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में छवि के पिता, ड्राइवर और एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक बेहद दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के हाथरस से सामने आई है। महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जा रही 23 वर्षीय लोकप्रिय यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में उनकी मां सारिका ने भी दम तोड़ दिया, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स रखने वाली छवि के निधन से उनके प्रशंसकों और पूरे इलाके में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक हाथरस जंक्शन के महौखास गांव की रहने वाली छवि वार्ष्णेय सोमवार देर रात अपने माता-पिता, एक रिश्तेदार और ड्राइवर के साथ कार से उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुई थीं। मंगलवार सुबह आगर मालवा जिले के रामाखेड़ी गांव के पास उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर उनकी कार ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और छवि तथा उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। छवि वार्ष्णेय डिजिटल दुनिया का जाना-पहचाना नाम थीं। उन्होंने वर्ष 2021 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था, जहां वे डेली लाइफ व्लॉग्स और गेमिंग से जुड़े वीडियो बनाती थीं। उनके यूट्यूब पर सात लाख से अधिक सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!