गोविंद नगर पुलिस ने शातिर चोरी गैंग का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार...
- 18h ago
फरीदाबाद के कबूलपुर इलाके में मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मृतका अनीता 15 अप्रैल को घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। 17 अप्रैल को उसका शव गंदे नाले से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी ब्रहमजीत की अनीता से करीब डेढ़ साल पहले जान-पहचान हुई थी, जो धीरे-धीरे लिव-इन संबंधों में बदल गई थी। बाद में ब्रहमजीत ने शादी कर ली और अनीता से दूरी बनाने लगा, लेकिन अनीता उस पर लगातार मिलने का दबाव बना रही थी।
इसी दबाव और विवाद से परेशान होकर आरोपी ने हत्या की साजिश रची। योजना के तहत उसे बहाने से सुनसान जगह पर बुलाया गया, जहां उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया। इस वारदात में आरोपी के पिता जगविंद्र ने भी उसका साथ दिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
फरीदाबाद के कबूलपुर इलाके में मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतका अनीता 15 अप्रैल को घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। 17 अप्रैल को उसका शव गंदे नाले से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी ब्रहमजीत की अनीता से करीब डेढ़ साल पहले जान-पहचान हुई थी, जो धीरे-धीरे लिव-इन संबंधों में बदल गई थी। बाद में ब्रहमजीत ने शादी कर ली और अनीता से दूरी बनाने लगा, लेकिन अनीता उस पर लगातार मिलने का दबाव बना रही थी। इसी दबाव और विवाद से परेशान होकर आरोपी ने हत्या की साजिश रची। योजना के तहत उसे बहाने से सुनसान जगह पर बुलाया गया, जहां उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया। इस वारदात में आरोपी के पिता जगविंद्र ने भी उसका साथ दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!