श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह केस: संशोधन प्रार्थना पत्र पर हिंदू पक्ष दाखिल करेगा आपत्ति, अगली सुनवाई...
- 9h ago
उत्तराखंड के मसूरी के दूधली मार्ग पर बारिश के बीच बड़ा हादसा टल गया। फिसलन भरी सड़क पर अनियंत्रित होकर दिल्ली नंबर की कार गहरी खाई में गिरने के बजाय एक पेड़ पर अटक गई, जिससे कार सवार देहरादून के दो युवकों की जान बच गई। दोनों पूरी रात पेड़ पर लटकी कार में फंसे रहे, जबकि सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।
देर रात हुई इस घटना में बारिश के कारण सड़क पर काफी फिसलन थी। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक रास्ता भटककर दूधली मार्ग पर पहुंच गए थे। इसी दौरान चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से बाहर निकल गया, लेकिन गहरी खाई में गिरने से पहले एक मजबूत पेड़ ने कार को थाम लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर लटकी कार देख तत्काल मसूरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों का सुरक्षित रेस्क्यू किया और 108 एम्बुलेंस की मदद से उप-जिला चिकित्सालय भेजा, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दूधली मार्ग पर सुरक्षा रेलिंग की कमी और बरसात के दौरान बढ़ते हादसों पर चिंता जताई। उन्होंने प्रशासन से संवेदनशील स्थानों पर रेलिंग लगाने, सड़क की मरम्मत कराने और मानसून के दौरान सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।
उत्तराखंड के मसूरी के दूधली मार्ग पर बारिश के बीच बड़ा हादसा टल गया। फिसलन भरी सड़क पर अनियंत्रित होकर दिल्ली नंबर की कार गहरी खाई में गिरने के बजाय एक पेड़ पर अटक गई, जिससे कार सवार देहरादून के दो युवकों की जान बच गई। दोनों पूरी रात पेड़ पर लटकी कार में फंसे रहे, जबकि सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। देर रात हुई इस घटना में बारिश के कारण सड़क पर काफी फिसलन थी। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक रास्ता भटककर दूधली मार्ग पर पहुंच गए थे। इसी दौरान चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से बाहर निकल गया, लेकिन गहरी खाई में गिरने से पहले एक मजबूत पेड़ ने कार को थाम लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर लटकी कार देख तत्काल मसूरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों का सुरक्षित रेस्क्यू किया और 108 एम्बुलेंस की मदद से उप-जिला चिकित्सालय भेजा, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दूधली मार्ग पर सुरक्षा रेलिंग की कमी और बरसात के दौरान बढ़ते हादसों पर चिंता जताई। उन्होंने प्रशासन से संवेदनशील स्थानों पर रेलिंग लगाने, सड़क की मरम्मत कराने और मानसून के दौरान सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!