कश्मीरी पंडितों को फिर आतंकी धमकी, पाकिस्तान समर्थित प्रॉक्सी संगठन ने जारी की हिट लिस्ट

  • 1 day ago
  • 130 views


श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों को लेकर एक बार फिर आतंकी खतरा बढ़ गया है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तान समर्थित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक प्रॉक्सी आतंकी संगठन ने कथित तौर पर कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के नाम और निजी विवरण के साथ एक हिट लिस्ट जारी की है, जिसके बाद पूरे घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

खुफिया एजेंसियों का कहना है कि आतंकी संगठन अब सेना और सुरक्षा प्रतिष्ठानों की बजाय आम नागरिकों, विशेषकर कश्मीरी पंडितों, अल्पसंख्यकों और प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाने की रणनीति अपना रहे हैं। हाल के दिनों में जारी धमकी भरे संदेशों के बाद संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, धमकी मिलने के बाद कई कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारियों को एहतियातन घर से काम करने की सलाह दी गई है। वहीं, श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा, कुपवाड़ा और बडगाम समेत कई जिलों में सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

सुरक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि धमकी को गंभीरता से लेते हुए आतंकियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आम लोगों से भी किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now