कमला नगर की धंसी सड़क पर गड्ढे में उतरे सपा नेता नितिन कोहली, अनोखे प्रदर्शन से नगर निगम को घेरा

  • 89d Ago 200 Views


आगरा। आगरा के पॉश इलाके कमला नगर में बारिश के बाद सड़क धंसने और गहरे गड्ढे बनने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। इसी के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेता नितिन कोहली ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए सड़क पर बने गहरे गड्ढे में सीढ़ी लगाकर उतरकर नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान नितिन कोहली ने जर्जर सड़क को "पाताल लोक का रास्ता" बताते हुए कहा कि कमला नगर जैसे प्रमुख इलाके की सड़कें बदहाल हैं और बरसात के दौरान ये गड्ढे राहगीरों व वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई शिकायतों के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालक आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और स्थायी समाधान की मांग की है।

प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, जबकि स्थानीय लोग जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now