इलाज के बहाने बेटे को ले गया पिता, कालिंदी कुंज में पत्थर से कूचकर हत्या - ब्लाइंड मर्डर में पिता और साथी गिरफ्तार

  • 19h Ago 93 Views


नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है। पुलिस ने 38 वर्षीय गुल हसन की हत्या के आरोप में उसके 64 वर्षीय पिता तालुकदार अंसारी और उसके साथी मोहम्मद वसीम उर्फ अकरम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने इलाज के बहाने गुल हसन को सुनसान कंटेनर तक ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

जांच के अनुसार, 23 अगस्त को कालिंदी कुंज स्थित एनटीपीसी दीवार के पास एक लावारिस कंटेनर से अज्ञात शव बरामद हुआ था। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और मौके से खून से सना कंक्रीट का पत्थर भी मिला था। बाद में मृतक की पहचान गुल हसन के रूप में हुई, जो सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित बताया गया।

दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा किया। पूछताछ में सामने आया कि पिता अपने बेटे को डॉक्टर के पास ले जाने का बहाना बनाकर कंटेनर तक लाया, जहां वसीम ने पहले उसके सिर पर पत्थर से वार किया और फिर दोनों ने कपड़े की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पत्थर, रस्सी और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और हत्या के पीछे की पूरी वजह की जांच की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now