हिमाचल: कुरकुरे खाते समय सांस की नली में फंसा टुकड़ा, 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

  • 42 days ago
  • 205 views


हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दर्दनाक और अनोखा मामला सामने आया है, जहां कुरकुरे खाते समय एक टुकड़ा सांस की नली में फंस जाने से 28 वर्षीय युवक हेमंत शर्मा की मौत हो गई। यह घटना उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत घनागुघाट के ताल गांव की है, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, हेमंत शर्मा कसौली के एक निजी होटल में काम करते थे और घर पर कुरकुरे खा रहे थे, तभी अचानक एक टुकड़ा उनके गले में फंस गया, जिससे उन्हें सांस लेने में गंभीर दिक्कत होने लगी। परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए एमएमयू सुल्तानपुर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

हालांकि, चंडीगढ़ PGI में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बच सकी। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में मातम छा गया। परिजनों के अनुसार, हेमंत परिवार का मुख्य सहारा थे और नौकरी करके घर की आर्थिक मदद करते थे।

चिकित्सकों ने इस घटना के बाद सलाह दी है कि भोजन करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, खासकर छोटे स्नैक्स और सूखे खाद्य पदार्थों को जल्दबाजी में खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now