ड्यूटी पर जा रहे दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को डंपर ने रौंदा, 50 मीटर तक घसीटने से दर्दनाक मौत

  • 2d Ago 338 Views


फरीदाबाद (हरियाणा): हरियाणा के फरीदाबाद में ड्यूटी पर जा रहे दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि डंपर बाइक समेत दोनों जवानों को करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान 24 वर्षीय नवीन और 26 वर्षीय अभिषेक के रूप में हुई है। दोनों ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे और बुधवार दोपहर सोहना रोड पर बाइक से गश्त कर रहे थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार 10 पहिया डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चालक वाहन रोकने के बजाय मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

इस दर्दनाक घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है। अधिकारियों ने दोनों जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now