दिल्ली में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, आंखों में झोंकी मिर्च… ईंट-डंडों से पीटा

  • 54d Ago 343 Views


नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर में गश्त कर रही पुलिस टीम पर शनिवार को जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि बाइक जब्त किए जाने से नाराज़ लोगों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और फिर ईंट, डंडों व लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, गश्त के दौरान बिना वैध दस्तावेज़ों के चल रही एक मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने लाया गया था। कुछ देर बाद बाइक मालिक अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और पुलिस टीम से विवाद करने लगा। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया गया।

हमले में हेड कांस्टेबल दिनेश, राजेश और टीनू घायल हुए हैं। दिनेश के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका गया। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर एक 17 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया है। वहीं मुख्य आरोपी सुनील उर्फ पंकज समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now