देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा: जैसलमेर के परिवार की कार अलकनंदा नदी में गिरी, 3 की मौत, 4 लापता

  • 87d Ago 274 Views


उत्तराखंड के देवप्रयाग इलाके में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जहां जैसलमेर (राजस्थान) से आए एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी अलकनंदा नदी में गिर गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार चारधाम यात्रा पर निकला हुआ था। अचानक वाहन के नदी में गिरने से मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका दहशत में आ गया।

सूचना मिलते ही SDRF, स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि 4 लोग अभी भी लापता हैं। एक बच्चे को गंभीर हालत में रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि वाहन में कुल 7 यात्री और ड्राइवर सवार थे। रेस्क्यू टीमें अलकनंदा नदी के तेज बहाव और दुर्गम पहाड़ी इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती आशंका में वाहन के नियंत्रण खोने की बात सामने आ रही है।

इस दर्दनाक घटना ने पूरे जैसलमेर और आसपास के इलाकों में शोक की लहर फैला दी है, जबकि परिजन उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now