CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली में हलचल, अभिजीत दिपके के घर पहुंची पुलिस

  • 5h Ago 171 Views


दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित तिरंगा मार्च को लेकर हलचल तेज हो गई है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च निकालने का ऐलान किया था। इसी बीच दिल्ली पुलिस की टीम दिपके के ठहरने की जगह पर पहुंची और उन्हें दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत नोटिस दिए जाने की खबर सामने आई।

CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना चाहती है। पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में अनियमितताएं हुई हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस और आसपास लागू निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए लोगों से प्रस्तावित मार्च से दूर रहने की अपील की है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने भी प्रशासनिक कारणों से 16 और 17 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क बंद रखने की घोषणा की थी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now