स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
हरियाणा के चरखी दादरी बस स्टैंड से फिल्मी अंदाज में चोरी हुई हरियाणा रोडवेज की बस को पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर राजस्थान से बरामद कर लिया। संयुक्त कार्रवाई में राजस्थान पुलिस की मदद से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, चोरी गई बस लोहारू सब-डिपो की थी, जिसे 3-4 जुलाई की रात बस स्टैंड से ले जाया गया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी इनपुट और वाहन की आवाजाही के आधार पर पुलिस ने बस का पीछा किया और उसे राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से बरामद कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय के रूप में हुई है, जो दिल्ली परिवहन निगम (DTC) का बर्खास्त चालक रह चुका है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ पहले से भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी बस को काटकर कबाड़ में बेचने की योजना बना रहा था।
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने वारदात से पहले बस स्टैंड की रेकी की थी और शिफ्ट बदलने के समय का फायदा उठाकर बस चोरी की। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि इस वारदात में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर