ब्रेकिंग न्यूज़ ; स्कूल वैन चालक पर नाबालिग बच्ची से छेड़खानी का गंभीर आरोप!

  • 94d Ago 266 Views


मिली जानकारी के मुताबिक, मासूम बच्ची आज स्कूल जाने से पहले अचानक रोने लगी। जब परिजनों ने उसकी घबराहट और रोने का कारण पूछा, तो बच्ची ने रोते हुए अपने साथ हुई पूरी आपबीती बयां कर दी। बच्ची की बातें सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

परिवार ने बिना कोई वक्त गंवाए तुरंत इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खंदौली थाना पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी

"पुलिस ने इस मामले में पीड़िता और उसके परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी और विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेकिन इस घटना ने एक बार फिर माता-पिता को चिंता में डाल दिया है कि वे जिन हाथों में अपने नौनिहालों को सौंप रहे हैं, वे कितने सुरक्षित हैं?

स्कूल वैन चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।"

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now