BREAKING NEWS: लाल किला ब्लास्ट केस में बड़ा अपडेट, NIA ने कोर्ट में पेश की फॉरेंसिक रिपोर्ट

  • 53d Ago 241 Views


नई दिल्ली। दिल्ली के चर्चित लाल किला कार बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ा कदम उठाते हुए विशेष अदालत में फॉरेंसिक रिपोर्ट दाखिल कर दी है। रिपोर्ट पेश होने के बाद अदालत ने मामले में गिरफ्तार 9 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 जुलाई तक बढ़ा दी है।

सूत्रों के मुताबिक, फॉरेंसिक रिपोर्ट विशेष एनआईए अदालत में पेश की गई है। अदालत अब रिपोर्ट का परीक्षण करेगी और इसके आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया तय करेगी। इससे पहले NIA इस मामले में विस्तृत चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है।

यह मामला पिछले वर्ष लाल किला के पास हुए हाई-इंटेंसिटी वाहन आधारित विस्फोट (VBIED) से जुड़ा है, जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी और अनेक लोग घायल हुए थे। मामले की जांच NIA कर रही है और अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now