स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बुधवार रात एक बड़ा विमान हादसा टल गया। एयर इंडिया और इंडिगो के दो यात्री विमान टैक्सी-वे पर आमने-सामने आ गए, जिससे कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। समय रहते दोनों विमानों को रोक लिया गया और एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, मुंबई से अहमदाबाद पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट AI2493 लैंडिंग के बाद पार्किंग बे की ओर जा रही थी। इसी दौरान विमान ने टैक्सी-वे पर गलत मोड़ ले लिया और सामने मुंबई रवाना होने की तैयारी कर रही इंडिगो की फ्लाइट आ गई। दोनों विमान करीब 200 मीटर की सुरक्षित दूरी पर रुक गए।
एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि टैक्सी करते समय विमान ने अनजाने में गलत मोड़ ले लिया था। हालांकि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं हुआ और बाद में विमान को सुरक्षित पार्किंग बे तक ले जाया गया।
इंडिगो ने भी पुष्टि की कि दोनों विमान सुरक्षित दूरी पर रुक गए थे और सभी मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया गया। घटना के बाद विमानन अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर