बंगाल में BJP सरकार बनने की खुशी में नियामतपुर में बंटी झालमुड़ी और लड्डू

  • 112d Ago 225 Views


कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शनिवार को पश्चिम बंगाल की राजनीति का ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब राज्य में पहली बार भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और हजारों समर्थक मौजूद रहे।

शुभेंदु अधिकारी के साथ दिलीप घोष, अग्निमित्र पाल, अशोक कीर्तनिया, निशीथ प्रमाणिक और खुदीराम टुडू ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

वहीं पश्चिम बर्दवान जिले की कुल्टी विधानसभा स्थित नियामतपुर सेंट्रल भाजपा कार्यालय में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के बीच झालमुड़ी और लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। समर्थकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए इसे पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक जीत बताया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now