औली में सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़, फायर सर्विस ने मुस्तैदी से खोला रास्ता

  • 11h Ago 79 Views


चमोली/औली। औली पर्यटन केंद्र के समीप मुख्य सड़क पर शनिवार को एक विशालकाय पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस ज्योतिर्मठ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

विपरीत मौसम के बावजूद फायर कर्मियों ने वुडन कटर और आपदा राहत उपकरणों की मदद से पेड़ को छोटे-छोटे हिस्सों में काटा। इसके बाद जेसीबी की सहायता से पेड़ के टुकड़ों को सड़क से हटाकर मार्ग पूरी तरह साफ कराया गया, जिससे यातायात दोबारा सुचारु हो सका।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही समय में सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।

राहत कार्य में शामिल टीम: एलएफएम प्रदीप त्रिवेदी, डीवीआर कुलदीप सिंह, एफएम हरदीप शाह, पंकज थपलियाल, वीरेंद्र कुमार, नरेंद्र राणा और विकास नौटियाल।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now