बहू गई मायके, बुजुर्ग दंपति के बेटे पर भाभी को भगाने का आरोप लगाने का...
- 4h ago
मथुरा में श्री अग्रवाल सभा (रजि.) द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव के दूसरे दिन तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को आंखों की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना रहा। इस सेवा कार्य के माध्यम से अग्रसेन जयंती महोत्सव को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए मानव सेवा का संदेश दिया गया।
मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल ने बताया कि शिविर में लगभग 50 लोगों का पंजीकरण हो चुका है और उपचार का सिलसिला शाम तक जारी रहेगा। शिविर में सहयोगी संस्था कल्याणं करोति के सहयोग से जरूरतमंदों को नेत्र संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं, ऑपरेशन अगले दिन सुबह 10 बजे तक श्रीजी बाबा नेत्र चिकित्सालय में किए जाने की जानकारी दी गई। शिविर का समापन अगले दिन प्रातः 11 बजे श्रीजी बाबा नेत्र चिकित्सालय में होगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल और प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का ने बताया कि समाज सेवा और मानव कल्याण को समर्पित यह आयोजन जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से किया गया है। सभा अध्यक्ष अशोक बंसल और तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला के मंत्री कृष्ण मुरारी सर्राफ ने बताया कि यह कार्यक्रम मेघ अग्रवाल की स्मृति में राजस्थान ज्वैलर्स के महेश चंद्र अग्रवाल के संयोजन में आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा पहुंचाना ही ऐसे आयोजनों का मूल उद्देश्य है। कार्यक्रम के दौरान हरिओम अग्रवाल मांट वालों ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महावीर प्रसाद मित्तल, राजकुमार अग्रवाल रद्दी, अग्रसेन स्वरूप गोवर्धन दास नीनू मुकुट, शिवकुमार अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल कोसी वाले, मनोज अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, गोपाल दास काजू वाले सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
मथुरा में श्री अग्रवाल सभा (रजि.) द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव के दूसरे दिन तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को आंखों की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना रहा। इस सेवा कार्य के माध्यम से अग्रसेन जयंती महोत्सव को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए मानव सेवा का संदेश दिया गया। मीडिया प्रभारी सचिन अग्रवाल ने बताया कि शिविर में लगभग 50 लोगों का पंजीकरण हो चुका है और उपचार का सिलसिला शाम तक जारी रहेगा। शिविर में सहयोगी संस्था कल्याणं करोति के सहयोग से जरूरतमंदों को नेत्र संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं, ऑपरेशन अगले दिन सुबह 10 बजे तक श्रीजी बाबा नेत्र चिकित्सालय में किए जाने की जानकारी दी गई। शिविर का समापन अगले दिन प्रातः 11 बजे श्रीजी बाबा नेत्र चिकित्सालय में होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल और प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का ने बताया कि समाज सेवा और मानव कल्याण को समर्पित यह आयोजन जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से किया गया है। सभा अध्यक्ष अशोक बंसल और तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला के मंत्री कृष्ण मुरारी सर्राफ ने बताया कि यह कार्यक्रम मेघ अग्रवाल की स्मृति में राजस्थान ज्वैलर्स के महेश चंद्र अग्रवाल के संयोजन में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा पहुंचाना ही ऐसे आयोजनों का मूल उद्देश्य है। कार्यक्रम के दौरान हरिओम अग्रवाल मांट वालों ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महावीर प्रसाद मित्तल, राजकुमार अग्रवाल रद्दी, अग्रसेन स्वरूप गोवर्धन दास नीनू मुकुट, शिवकुमार अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल कोसी वाले, मनोज अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, गोपाल दास काजू वाले सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!