आगरा विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत समारोह: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 64 मेधावियों को दिए 88 पदक

  • 74d Ago 208 Views


आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92वें दीक्षांत समारोह का आयोजन सोमवार को खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में किया गया। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने की।

दीक्षांत समारोह में 64 मेधावी विद्यार्थियों को कुल 88 पदकों से सम्मानित किया गया। इनमें 46 छात्राएं और 18 छात्र शामिल रहे। विश्वविद्यालय की ओर से 79 हजार से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जानी हैं।

समारोह में आरबीएस कॉलेज के नरेंद्र सिंह ने सर्वाधिक चार स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें मंच पर पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

वहीं फिरोजाबाद की प्रतिभा ने दो स्वर्ण पदक हासिल किए। प्रतिभा के किसान पिता श्याम सुंदर से बातचीत के दौरान राज्यपाल ने उनकी बेटी की उपलब्धि की सराहना की और परिवार को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ भी किया। साथ ही विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया गया।

समारोह में विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और उनके अभिभावक मौजूद रहे। पदक और उपाधियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now