आगरा फैमिली कोर्ट के बाहर पति-पत्नी विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट का वीडियो वायरल

  • 72d Ago 249 Views


आगरा के परिवार न्यायालय परिसर में पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब सुनवाई के बाद कोर्ट से बाहर निकलते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जानकारी के अनुसार, पति अपनी पत्नी से जुड़े पारिवारिक मुकदमे की तारीख पर परिवार न्यायालय पहुंचा था। आरोप है कि सुनवाई के बाद कोर्ट परिसर से बाहर निकलते ही पत्नी, सास और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया। दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस हुई और फिर हाथापाई शुरू हो गई।

मारपीट की सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर में तैनात उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (UP SSF) के जवान मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के दौरान कुछ देर के लिए कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पीड़ित पति ने थाना न्यू आगरा में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया है और शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसी दौरान सीजेएम कोर्ट के बाहर जीजा और साले के बीच भी मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस का कहना है कि उस मामले में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now