आगरा में नौकरानी ने मां-बहनों संग मिलकर उड़ाए करीब 1 करोड़ के गहने, चार महिलाएं गिरफ्तार; CCTV से खुला राज

  • 75d Ago 757 Views


आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र के ओल्ड विजय नगर कॉलोनी स्थित अनुपम रॉयल अपार्टमेंट में कारोबारी के घर हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने घर में काम करने वाली नौकरानी समेत चार महिलाओं को गिरफ्तार कर करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के मुताबिक, कारोबारी अनिल कुमार कौशिक के घर चांदनी नाम की युवती काम करती थी। उसके साथ उसकी बहन पूजा, संजना और मां विमला भी बारी-बारी से काम करने आती थीं। आरोप है कि घर से कई दिनों से धीरे-धीरे कीमती आभूषण गायब किए जा रहे थे, लेकिन परिवार को इसकी भनक नहीं लगी।

1 अगस्त को खुला चोरी का राज: परिवार को बेड पर आभूषणों का एक खाली बैग मिला। शक होने पर जब गहनों की जांच की गई तो 17 सोने के सिक्कों समेत करीब एक करोड़ रुपये के आभूषण गायब मिले। इसके बाद कारोबारी ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके घरों से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए। चांदनी के एक पुरुष मित्र के घर से भी चोरी का सामान बरामद किया गया। हालांकि चोरी हुए 17 सोने के सिक्के अभी बरामद नहीं हो सके हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, परिवार ने घरेलू कामगारों को रखने से पहले उनका पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ पहले से भी मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 
 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now