आगरा में दर्दनाक हादसा, मकान का छज्जा गिरने से महिला की मौत, तीन घायल

  • 15 days ago
  • 231 views


आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। कटघर इलाके में एक पुराने मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, लोहामंडी के कटघर क्षेत्र में कुछ लोग अपने घरों के बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक पुराने मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। छज्जा गिरते ही वहां मौजूद लोग मलबे की चपेट में आ गए और चीख-पुकार मच गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान काफी पुराना और जर्जर था।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now