आगरा के जंगल में चल रही थी अवैध असलहा फैक्ट्री, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा; हथियारों का जखीरा बरामद

  • 74d Ago 509 Views


आगरा। आगरा-फिरोजाबाद बॉर्डर पर छोटा सुरेरा के जंगल में चल रही अवैध असलहा निर्माण फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। थाना एत्मादपुर पुलिस, एसओजी, साइबर सर्विलांस और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम शर्मा, आदिल, राशिद हुसैन, आसिफ और प्रिंस नागवानी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी जंगल के सुनसान इलाके में अवैध हथियारों का निर्माण और पुराने हथियारों की मरम्मत करते थे। इसके बाद मांग के अनुसार हथियारों की सप्लाई की जाती थी।

पुलिस ने मौके से 5 अवैध देशी तमंचे 315 बोर, 2 तमंचे 12 बोर, एक अवैध पिस्टल 32 बोर, 2 देशी पौनिया 315 बोर और विभिन्न बोर के 20 कारतूस सहित हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और सामग्री बरामद की है। इसके अलावा तीन LPG गैस सिलेंडर, मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद हुई है।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग इलाकों में अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अब तक कितने हथियार बनाकर बेचे गए और इस नेटवर्क से अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क को खंगाल रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now