वृंदावन में चोर गिरफ्तार: अवैध चाकू, चोरी का मोबाइल, पर्स और नकदी बरामद...
- 8h ago
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में लगातार 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है, जबकि भूस्खलन और मलबा आने से 15 सड़कें बंद हो गई हैं। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
बारिश के चलते प्रसिद्ध नैनी झील का जलस्तर बढ़कर 88 फीट तक पहुंच गया है, जिसके बाद झील और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों पर प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है। कई पहाड़ी मार्गों पर मलबा हटाने के लिए जेसीबी और राहत दल तैनात किए गए हैं।
प्रशासन के अनुसार बंद सड़कों को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और मौसम विभाग ने भी अगले कुछ घंटों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में लगातार 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है, जबकि भूस्खलन और मलबा आने से 15 सड़कें बंद हो गई हैं। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। बारिश के चलते प्रसिद्ध नैनी झील का जलस्तर बढ़कर 88 फीट तक पहुंच गया है, जिसके बाद झील और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों पर प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है। कई पहाड़ी मार्गों पर मलबा हटाने के लिए जेसीबी और राहत दल तैनात किए गए हैं। प्रशासन के अनुसार बंद सड़कों को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और मौसम विभाग ने भी अगले कुछ घंटों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!