3 दिन से लापता बैंक कर्मचारी का केन नदी में मिला शव

  • 13d Ago 188 Views


छतरपुर में तीन दिन से लापता मध्यांचल ग्रामीण बैंक के कर्मचारी राजू पाल का शव केन नदी से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र में शनिवार को खाड़-खुढ़ई के पास केन नदी में एक युवक का शव तैरता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान राजू पाल उर्फ राजेश पाल, मध्यांचल ग्रामीण बैंक कर्मचारी के रूप में हुई।

बताया गया कि राजू पाल 16 सितंबर की शाम से लापता थे। उनकी बाइक पहले ही केन नदी के पुल पर मिली थी, जिसके बाद पुलिस और SDRF की टीम लगातार नदी और आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही थी।

मामले में एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें राजू पाल ने सत्यम शुक्ला पर धमकाने के गंभीर आरोप लगाए थे। पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धाराएं बढ़ा दी हैं। फिलहाल सत्यम शुक्ला पुलिस अभिरक्षा में है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मामले की हर पहलू से जांच जारी है.

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now