सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 10h ago
डीग, राजस्थान। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन काउंटडाउन” के तहत डीग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के एक मामले में 25-25 हजार रुपये के इनामी दो आरोपियों को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 20 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, डीग पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के., आईपीएस के निर्देशन में साइबर अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थाना जालूकी पुलिस, डीएसटी टीम और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 175 फर्जी सिम कार्ड से जुड़े साइबर प्रकरण में वांछित आरोपी राहुल और उसके सहयोगी शाह अनुप को सूरत, गुजरात से गिरफ्तार किया।
पुलिस का आरोप है कि दोनों आरोपी सिम कार्ड विक्रेता बनकर गरीब और सीधे-साधे लोगों की आईडी का इस्तेमाल कर फर्जी सिम कार्ड जारी करवाते थे और इन्हें साइबर ठगों को ऊंचे दामों पर बेचते थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और 20 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं। दोनों से पूछताछ कर साइबर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
डीग, राजस्थान। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन काउंटडाउन” के तहत डीग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के एक मामले में 25-25 हजार रुपये के इनामी दो आरोपियों को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 20 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, डीग पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के., आईपीएस के निर्देशन में साइबर अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थाना जालूकी पुलिस, डीएसटी टीम और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 175 फर्जी सिम कार्ड से जुड़े साइबर प्रकरण में वांछित आरोपी राहुल और उसके सहयोगी शाह अनुप को सूरत, गुजरात से गिरफ्तार किया। पुलिस का आरोप है कि दोनों आरोपी सिम कार्ड विक्रेता बनकर गरीब और सीधे-साधे लोगों की आईडी का इस्तेमाल कर फर्जी सिम कार्ड जारी करवाते थे और इन्हें साइबर ठगों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और 20 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं। दोनों से पूछताछ कर साइबर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!