सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 9h ago
जनपद कासगंज के विकासखंड सोरों की ग्राम पंचायत पचलाना स्थित गौशाला का निरीक्षण सांसद देवेश शाक्य और सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गोवंश की बदहाल स्थिति देखकर दोनों जनप्रतिनिधि काफी नाराज और दुखी नजर आए।
गौशाला में कई गायें कीचड़ और दलदल में फंसी हुई पाई गईं, जबकि कुछ गोवंश को कौओं द्वारा नोचते हुए भी देखा गया। यह दृश्य देखकर सांसद ने मौके पर ही गंभीर नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने अपने साथियों की मदद से कीचड़ में फंसी एक गाय को बाहर भी निकलवाया।
सांसद देवेश शाक्य ने गौशाला संचालन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और संचालन समिति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर