ताडोबा के बफर जोन में बाघ का कहर मवेशी चराने गए 25 वर्षीय युवक की मौत

  • 33 days ago
  • 191 views


महाराष्ट्र के चंद्रपुर से दिल दहला देने वाली खबर है। ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में मवेशी चराने गए 25 वर्षीय युवक पर बाघ ने हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और वन विभाग ने कैमरा ट्रैप लगाकर निगरानी शुरू कर दी है।

चंद्रपुर के जुनोना गांव निवासी विजय मधुकर मेश्राम शनिवार दोपहर अपने साथियों के साथ मवेशी चराने मोहर्ली वन क्षेत्र पहुंचे थे। तभी अचानक झाड़ियों से निकले बाघ ने विजय पर हमला कर दिया। साथी चरवाहों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि मृतक की मां को तत्काल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

वन अधिकारियों ने इलाके में कैमरा ट्रैप लगाए हैं और ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने की अपील की है। अधिकारियों के मुताबिक, इस साल चंद्रपुर जिले में वन्यजीव हमलों में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें अधिकांश मामले बाघ के हमलों से जुड़े हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now