श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री सुरक्षित

  • 28 days ago
  • 211 views


श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा टल गया। नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट पार्किंग के दौरान वीडीजीएस यानी पार्किंग गाइडेंस सिस्टम के खंभे से टकरा गई। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं।

घटना सुबह करीब 9 बजे श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बे नंबर-6 पर हुई। नवी मुंबई से आई इंडिगो की फ्लाइट 6E-225 सुरक्षित लैंडिंग के बाद पार्किंग स्टैंड की ओर बढ़ रही थी, तभी उसका अगला हिस्सा वीडीजीएस पोल से टकरा गया।

टक्कर के बाद विमान को तुरंत रोक दिया गया और सभी यात्रियों तथा क्रू मेंबर्स को मैनुअल सीढ़ियों के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि विमान को नुकसान पहुंचा है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडिगो ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। वहीं श्रीनगर एयरपोर्ट पर अन्य उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now