मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, चमोली पुलिस का त्वरित एक्शन

  • 33 days ago
  • 191 views


चमोली | उत्तराखंड के चमोली जिले में मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म के मामले में पोखरी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला अपराधों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को एक महिला ने थाना पोखरी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी मूक-बधिर ननद के साथ संजय उर्फ सन्तू (34) पुत्र धर्मपाल, निवासी ग्राम सांकरी, थाना पोखरी ने जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर थाना पोखरी में बीएनएस की धारा 64(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए, जबकि थानाध्यक्ष देवेन्द्र पंत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर सघन तलाशी अभियान चलाया।

पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी को घटना की सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now