दिल्ली में निर्माणाधीन गोदाम भरभराकर गिरा, मलबे में दबे मजदूर; राहत-बचाव अभियान जारी

  • 12 days ago
  • 212 views


नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के अलीपुर-बुधपुर इलाके में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब निर्माणाधीन गोदाम (वेयरहाउस) अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय गोदाम में कई मजदूर काम कर रहे थे, जिससे उनके मलबे में दबने की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोदाम का ढांचा अचानक तेज आवाज के साथ ढह गया, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बचाव दल जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर सुरक्षा घेरा बना दिया है ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आए।

प्रशासन का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। फिलहाल प्राथमिकता मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकालने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now