Breaking News: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा में सेंध की कोशिश? फर्जी PMO आईडी के साथ दो गिरफ्तार

  • 24 days ago
  • 115 views


मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे से पहले नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में सुरक्षा एजेंसियों ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। इनमें से एक व्यक्ति के पास कथित तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का फर्जी पहचान पत्र मिला, जबकि उसके साथ मौजूद बॉडीगार्ड के पास हथियार बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए NMACC में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू थी। जांच के दौरान दो संदिग्धों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। एक व्यक्ति खुद को PMO का अधिकारी बता रहा था, लेकिन उसके पास मिला पहचान पत्र प्रारंभिक जांच में फर्जी पाया गया।

हिरासत में लिए गए दूसरे व्यक्ति के पास एक बंदूक मिली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हथियार का लाइसेंस होने की बात सामने आई है, लेकिन दोनों व्यक्तियों का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का उद्देश्य क्या था, इसकी जांच की जा रही है।

मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं। फिलहाल अधिकारियों ने उनकी पहचान और संभावित मंशा को लेकर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now