बीकानेर में कांग्रेस का घमासान: जिला अध्यक्ष को मंच से बाहर बुलाकर पीटा, VIDEO वायरल

  • 29 days ago
  • 245 views


राजस्थान के बीकानेर में कांग्रेस की अंदरूनी कलह सड़क पर आ गई। नगर निगम चुनाव के बीच कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बीकानेर में वार्ड-50 के कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान यह बवाल हुआ। आरोप है कि कुछ कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल को स्वागत के बहाने बाहर बुलाया और टिकट नहीं मिलने को लेकर बहस के बाद उनके साथ थप्पड़ और घूंसों से मारपीट की।

घटना के पीछे नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण को लेकर नाराजगी बताई जा रही है। मेघवाल ने पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा, मोहित अरोड़ा समेत अन्य लोगों पर हमला और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्थान कांग्रेस ने दीपक अरोड़ा और मोहित अरोड़ा को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। वहीं महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष की कथित भूमिका की भी जांच के आदेश दिए गए हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now